मोहिउद्दीनपुर सड़क के लिए 49 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास की सराहना

गौराबादशाहपुर, जौनपुर -जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से धर्मापुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव की सड़क निर्माण परियोजना के लिए 49 लाख रुपये का बजट शासन से स्वीकृति हुआ है। मंगलवार को अपने कबीरूद्दीनपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर के ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया था। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके पत्र पर सकारात्मक कार्रवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया। जिसके बाद मोहिउद्दीनपुर संपर्क मार्ग के लिए 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग का स्वीकृति पत्र भी प्राप्त हो चुका है। विधायक ने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में लंबे समय से हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ