बैल से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम


जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बर्रा गांव निवासी आकाश कुमार निषाद (22) शाम लगभग 7 बजे बाजार के लिए अपनी बाइक से निकले थे।

जैसे ही वह बदलापुर पड़ाव के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक बैल आ गया। आकाश ने बचने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बाइक सीधे बैल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी फूलचंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस