पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने गरीब व असहाय लोगों में बांटे कंबल, समाज सेवा की सराहना

थानागद्दी, जौनपुर -चंदवक क्षेत्र के ग्राम सभा गोबरा में महाराष्ट्र के व्यवसायी ब्रह्मनारायण मिश्रा पप्पू द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1,000 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी रहे। उन्होंने स्वयं कंबल वितरित करते हुए ब्रह्मनारायण मिश्रा पप्पू के समाजसेवी कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

पूर्व विधायक ने कहा कि “ईश्वर यदि आपको सामर्थ्यवान बनाएं, तो समाज की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। दूसरों की पीड़ा को समझकर उनकी मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।”

ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस नेक कार्य के लिए आयोजक ब्रह्मनारायण मिश्रा पप्पू का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस