कार से कुचलकर हत्या का प्रयास—तीन आरोपी गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल

जौनपुर। कार से कुचलकर हत्या करने के प्रयास के सनसनीखेज मामले में लाइन बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना में एक युवती भी शामिल पाई गई है।

पुलिस के अनुसार वादी अपने साथियों के साथ बन्धन वाटिका मैरेज हाल जा रहा था, तभी होंडा सिटी कार सवार आरोपियों ने पहले पीछा किया और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वादी व उसके साथी घायल हो गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जेसीज चौराहा के पास से तीनों वांछित—प्रीतम यादव, विनय गिरी और युवती खुशी—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी बरामद की गई। सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस