अपहरण के मामले में वांछित गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस टीम ने मंगलवार को अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मिली सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित देनुआ गांव निवासी अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र राम किशोर गुप्ता को पिपरौल मोड़ से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरपतहां पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज हाशमी आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस