जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने किया राजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज का औचक निरीक्षण

पशुओं के टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता व अभिलेख रखरखाव की जांच की


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मंगलवार को राजकीय पशुचिकित्सालय शीतलगंज, मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुरपका-मुंहपका सहित अन्य टीकाकरण कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली।

प्रभारी चिकित्साधिकारी/पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं और सीमन की उपलब्धता की भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और पशुपालकों को समय से वितरित की जा रही हैं।

डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि कार्यालय में सभी अभिलेखों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न पशुपालन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुँचाया जाए, ताकि वे उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त कर अपनी आय को दोगुनी कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस