दिल्ली हादसे को लेकर छात्र संघर्ष मोर्चा ने निकाली कैंडल मार्च

जौनपुर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए भीषण बम विस्फोट की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए छात्र संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। ऐसे समय में देश को एकजुट रहकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उक्त अवसर पर छात्र नेता दिव्यांशु सिंह, साईं राम यादव, अनुपम प्रजापति, सोनू पटेल, सिद्धार्थ जायसवाल, साईं प्रसाद यादव, अंकित पाल, कन्हैया यादव, विपुल मिश्रा सहित तमाम छात्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस