*दिल्ली ब्लास्ट को लेकर वाराणसी में अलर्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा*

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद शहर के सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

वाराणसी, 10 नवम्बर (हि.स.)। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दिल्ली में धमाके के बाद 11 लोगों की मौत देख प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के दिशा—निर्देश के बाद खुद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल फोर्स के साथ सड़क पर उतर आए। उनके निर्देश पर शहर के सार्वजनिक स्थानों, रेलवे और बस स्टेशन पर अफसरों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाराणसी कैंट स्‍टेशन, रोडवेज, भीड़भाड़ वाले गंगा घाट और बाबा विश्वनाथ दरबार के साथ ज‍िले की सीमाओं पर अत‍िर‍िक्‍त सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया व अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग भी हो रही है।

डीसीपी वरूणा के नेतृत्व में एसीपी कैंट,कैंट थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ नदेसर के संवेदनशील इलाके, कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर चेकिंग अभियान चलाया। अलईपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जैतपुरा थाना प्रभारी, बनारस रेलवे स्टेशन पर एसीपी रोहनिया और मंड़ुवाडीह थाना प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाया।

उधर, बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर और आसपास भी जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट के बाहर फूलपुर थाना प्रभारी ने संदिग्ध वाहनों और लोगों के सामानों की चेकिंग किया।

*विश्वनाथ धाम पर एक्सप्लोसिव डिटेक्टर के साथ श्रद्धालुओं की गहन चेकिंग की गई।*
*दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद काशी में हुआ अलर्ट जारी*
*पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट स्टेशन का किया गया  निरीक्षण*
*यात्रियों से अपील कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें*

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस