अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

 खुटहन, जौनपुर। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गत शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत और बाइक चला रहा ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने मृत बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव निवासी बिपिन सिंह की आठ वर्षीया पुत्री सिद्धी सिंह फतेहगढ़ गांव में अपने मामा चंद्रशेखर सिंह के घर आई थी। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी। जहां से वापस लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। वहीं भाई शिवा को गंभीर चोटें आईं थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ