दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश


गौराबादशाहपुर, जौनपुर -गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर मनबढ़ो ने सास बहू को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव के सुभावती देवी व प्रमोद कुमार के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को सुबह 7 बजे जब सुभावती देवी अपने घर पर मौजूद थी उसी समय प्रमोद , साधना लाठी डंडे लेकर आ गयी। और हमला करते हुए लाठी डंडे से सुभावती देवी व उसकी बहु पूनम को जमकर मार पीट दी। पिटाई से सास सुभावती (42) और बहू पूनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर पड़ोसियो ने दोनों महिलाओं को मारपीट दिया है। मामले में सुभावती की नामजद तहरीर पर प्रमोद गौतम और साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हल्का दरोगा को लगाया गया है दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस