यातायात माह के तहत वाजिदपुर तिराहे पर स्वास्थ्य शिविर, ड्राइवरों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण


“यातायात माह नवम्बर 2025” के क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के मार्गदर्शन पर 29 नवंबर 2025 को वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय जौनपुर की मेडिकल टीम ने बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों, उनके परिचालकों तथा यातायात पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण किया।


कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक तथा प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर के दौरान उपस्थित चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग, तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जागरूक किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस