बारात से लौटते समय जिवली बाईपास मोड़ पर हुआ हादसा


गौराबादशाहपुर, जौनपुर -गौराबादशाहपुर बाईपास के जनपद सीमा पर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास रविवार को भोर में हुए एक दुर्घटना में बारात से वापस लौटते समय कार का अगला टायर फट जाने से कार खाई में पलट गई। घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी आशुतोष कृष्णा 24 अजय 25 आकाश सिंह 26 उज्जवल 22 बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव में बारात में गए थे। जहां से वह भोर में अपने घर जाने के लिए वापस लौट रहे थे। जिवली मोड़ के पास कार का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे कार खाई में पलट गई। जिससे कार सवार सभी चार लोग घायल हो गये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस