युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या


 दो माह बाद होनी है मृतक के बेटी की शादी

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर (बंजारी) गांव के जंगल में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना प्रकाश में आई है। मृतक लक्ष्मी शंकर यादव उर्फ पप्पू (42) अमावां खुर्द गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह रविवार की सुबह से ही घर से निकला था जो लगभग 500 मीटर दूर जंगल में चिलबिल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सोमवार की सुबह खेत की सिंचाई करने गया युवक जब जंगल में शव लटका देख मौके पर पहुंचा तो अवाक रह गया। उसने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

युवक की मौत से जहां पत्नी दुलारी देवी का सुहाग उजड़ गया, वहीं दो बच्चों के सिर हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। दो माह बाद मृतक की बेटी की शादी होनी थी। बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार वालों का रो—रो कर बुरा हाल है। कथित तौर पर मृतक नशे का आदी था और इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह एवं चौकी प्रभारी प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिये।
वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस