चौरा माता मंदिर तक सी सी रोड बनने से ग्रामीणों में हर्ष

जौनपुर -विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव में मुख्य सड़क से चौरा माता मंदिर तक सी सी रोड बनने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। लगभग ढाई सौ मीटर लम्बी सी सी रोड बन जाने से ग्रामीणों को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत होगी।इस मंदिर पर ग्रामीण कई पीढ़ियों से चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में देवी पूजन के लिए आते हैं और नौ दिन देवी पाठ होने के बाद नवरात्र के आखिरी दिन सामूहिक रूप से हवन करते हैं।गांव में पड़ने वाले शादी विवाह के समय इसी मंदिर से आशिर्वाद लेकर दूल्हा बारात ले जाता है। खेतों में फसल होने पर मंदिर तक श्रद्धालुओं को मेड़ों से होकर गुजरना पड़ता था।पक्का रास्ता बन जाने से ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है।
बामी गांव के प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह सहित ग्रामीणों ने जिला पंचायत निधि से इस मार्ग का निर्माण करवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रीकला धनंजय सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस