ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का अखिलेश पर तीखा पलटवार, बोले—‘वंदे मातरम्’ सुनना-गाना आचरण सुधारने का प्रथम पायदान

जौनपुर। प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सोमवार को जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने खेल कूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ने बिजली बिल निपटारा योजना को बेहद प्रभावी बताते हुए कहा कि सरकारी पहल का लाभ तेजी से जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि एक परिवार का 33,000 रुपये से अधिक का बिल मात्र 13,000 रुपये में निपटाया गया, जो इस योजना की बड़ी सफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हर जिले व बिजली मंडल में गांव-गांव, पंचायतों और मोहल्लों में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। मंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

 ऊर्जा मंत्री ने अखिलेश यादव के बयान “भाजपा राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादित पार्टी है” पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव की मति मारी गई है, भगवान करें उनकी जिह्वा पर सरस्वती का वास हो, वाणी शुद्ध हो और वे राष्ट्रहित-जनहित की बात करें।” वंदे मातरम् गीत पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर ऊर्जा मंत्री ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

 मंत्री शर्मा ने कहा कि “अखिलेश यादव को यह ज्ञात नहीं है कि शास्त्रों में सुनना, कहना और गाना, व्यक्ति के आचरण का प्रथम पायदान बताया गया है। जब हनुमान चालीसा या रामचरित मानस पढ़ा, कहा या गाया जाता है, तो भगवान श्रीराम और हनुमान की बातों का मनन होता है, जिससे व्यक्ति के आचरण में सुधार आता है। उसी प्रकार ‘वंदे मातरम्’ का उच्चारण भी व्यक्ति में राष्ट्रभाव जगाता है।” उन्होंने ईश्वर से कामना की कि अखिलेश यादव इस “बारीकी” को समझें और राष्ट्रगौरव से जुड़े विषयों पर संयमित व सकारात्मक बयान दें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस