चौदह से बाइस दिसंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

जौनपुर। जनपद में आगामी 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सघन पल्स पोलियों अभियान चलेगा जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जौनपुर के अलावा आगरा, अम्बेडकरनगर,अमेठी, अयोध्या, बदायूं, भदोही, बांदा, चंदौली,इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा,मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, पीलीभीत, सोनभद्र, उन्नाव एवं वाराणसी जनपद शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि जनपद जौनपुर में वर्ष 2007 के बाद पूरे प्रदेश में वर्ष 2010 के बाद और पूरे देश में 2011 के बाद पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है।देश पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में इक्का-दुक्का मामले देखने को मिल जाते हैं जिस कारण एहतियातन भारत में अभी भी अभियान चलाना पड़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस