समाधान दिवस पर तहसीलदार द्वारा फरियादियों की सुनी गई शिकायतें



किसी भी मामले मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संतोष कुमार पांडे 
थरवई।  शनिवार को थाना थरवई मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार सोरांव राजेश कुमार पाल व  थाना थरवई प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने सयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायते सुनी जिसमें कुल चार मामला आया चारो मामला राजस्व विभाग से जुड़े थे मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका  तहसीलदार सोरांव राजेश कुमार पाल ने बताया की अधिकांश मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित थे उन्होंने सभी जन शिकायतों को सुनकर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण सम्बंधित विभाग को निस्तारण हेतु निर्देश दिया साथ ही जगदीशपुर पूरे चंदा के लेखपाल को थरवई बाजार स्टेशन रोड पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने गठित टीम को आवश्यक कार्यवाही करने एवं जल्द से जल्द शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिये। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक पारस नाथ, एस आई गिरीश चंद्र मौर्या, एस आई अमित यादव, एस आई जीतेन्द्र नाथ सिंह व राजस्व विभाग से कानूनगो मोहम्मद नसीम, लेखपाल अरविन्द कुमार यादव, नीरज पटेल, विपिन भट्ट यतेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस