*जौनपुर के महाराजगंज थानें का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वच्छता व कार्यकुशलता की सराहना*

*जौनपुर सदर एसडीएम संतवीर सिंह जो पूर्व में बदलापुर में तैनाती के दौरान रिस्वतखोरी के लिए काफी चर्चित रूप में पहचाने जाते हैं भी रहे मौजूद*

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा थाना महाराजगंज का बीते दिनों सांयकाल आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साइबर सेल कक्ष में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम पर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) का अवलोकन किया। कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं साफ-सफाई को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य पद्धति, कार्यकुशलता एवं स्वच्छता के प्रति जो संदेश दिया गया है, वह यहां स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने थाना परिसर में कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरणों के व्यवस्थित रखरखाव की सराहना करते हुए थाना प्रभारी एवं दीवान को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद थाना परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो अन्य के लिए एक नजीर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर के अन्य कक्षों, अभिलेखों के रखरखाव, आर.ओ. प्लांट की क्रियाशीलता, मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा क्राइम रजिस्टर के ऑनलाइन एवं मैन्युअल संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने थाना परिसर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

साथ ही जौनपुर सदर के एसडीएम संतवीर सिंह भी मौजूद रहे जो पूर्व में बदलापुर तहसील में रह चुके हैं इन्हे लोग बड़े रिस्वतखोर के रूप में बखुबी पहचानते हैं

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस