शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, सिकरारा पुलिस की कार्रवाई

जौनपुर -थाना सिकरारा पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराही कर्मचारियों द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार दिनांक 14 दिसंबर 2025 को थाना सिकरारा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 439/25, धारा 69/115(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गुलजारगंज बाजार से सुबह करीब 9:30 बजे दबोचा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि विश्वकर्मा (25 वर्ष) पुत्र स्व. रामप्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम सरायपुल, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, थाना सिकरारा
  • उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, थाना सिकरारा
  • महिला आरक्षी श्वेता सिंह, थाना सिकरारा
  • महिला आरक्षी लता सिंह, थाना सिकरारा
  • महिला आरक्षी पूनम यादव, थाना सिकरारा

सिकरारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस