*जौनपुर में चाइनीज़ मांझा का कहर जारी, एक युवक की फिर कटी गर्दन*



एक ओर धरपकड़ की कार्रवाई, दूसरी ओर नहीं थम रहा जानलेवा मांझा का कहर 


जौनपुर। जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से बाइक सवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में यह डर गहराता जा रहा है कि न जाने अगला शिकार कौन होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी और चाइनीज़ मांझा की बिक्री व उपयोग के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, शहर में इसका अवैध इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के इशापुर मोहल्ले का है, जहां निवासी सोल्जर यादव पुत्र संतोष यादव उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला ही था। मोहल्ले में फैले चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई। गनीमत रही कि समय रहते उसे उपचार मिल गया और उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज़ मांझा बेचने और उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि चाइनीज़ मांझा आज भी लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस