जौनपुर के दो खिलाड़ियों ने दिल्ली में लहराया परचम

जौनपुर। जिले के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती”। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जौनपुर के होनहार खिलाड़ी विवेक सिंह और नारायण सेठ ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद समेत पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।

बता दें कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े संघर्ष और रोमांचक मुकाबलों के बीच जौनपुर के जांबाजों ने अपना दबदबा बनाये रखा। बताया गया कि नगर के मोहल्ला ताड़तला निवासी रामाशंकर सेठ के पुत्र नारायण सेठ ने 64 किलो भार वर्ग में हरियाणा के कड़े प्रतिद्वंदी को तकनीकी कौशल और फूर्ती से मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं नगर के काली कुत्ती (परमानतपुर) निवासी मनोज सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने फाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहीं। तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर सिंह परमार, महिला शक्ति तांडव सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया साध, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इवेंट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष लवली रमेश धमीजा ने स्वयं विवेक और नारायण को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
अपनी इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि यह मुकाम उन्होंने अपने प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप यादव की देख—रेख में किये गये कठिन अभ्यास की बदौलत हासिल किया है। इसके पहले भी ये खिलाड़ी विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

प्रतियोगिता में राज्यों के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रथम स्थान: तमिलनाडु (सर्वाधिक पदक)। द्वितीय स्थान: हरियाणा। तृतीय स्थान: दिल्ली।

जैसे ही दोनों खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना जौनपुर पहुंची, उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। खेल जगत के जानकारों का मानना है कि इन युवाओं की सफलता से जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस