नव वर्ष के प्रथम दिन शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तों ने टेका मत्था

जौनपुर- मां शीतला चौकियां धाम में आज प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता रानी का आरती पूजन किया। नव वर्ष के प्रथम दिन माता रानी के चरणों में मत्था टेककर भक्तों ने सुख, शांति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना करके अपने दिन की शुरुवात किया। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। वहीं माता रानी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तक लगी रही। भक्त लंबी कतार में खड़े होकर बारी—बारी से माता रानी के दर्शन पूजन करते नज़र आये। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने भक्तों का स्वागत करते हुये माता रानी का आशीर्वाद के साथ नव वर्ष की मंगल कामना किया। वहीं मंदिर के पवित्र कुण्ड बगल में स्थित काल भैरवनाथ मन्दिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस