खेतासराय पुलिस ने शातिर गोतस्कर को तमंचा व कारतूस संग किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने नववर्ष के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गोतस्कर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 01 जनवरी 2026 की रात करीब 12:34 बजे गोरारी श्मशान घाट के पास से अभियुक्त हसनैन पुत्र हद्दीश निवासी लेदरही, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर (हाल पता बीरी समशुद्दीनपुर, थाना खुटहन) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खेतासराय में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त हसनैन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जौनपुर व अयोध्या जनपदों में आर्म्स एक्ट, गौहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस .315 बोर बरामद किया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय एवं कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस