राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, डीएम व एसपी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

जौनपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। यह अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ तथा प्रशिक्षु कांस्टेबलों और एनसीसी के छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर तिराहा एवं महात्मा गांधी तिराहा होते हुए एआरटीओ कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उपजिलाधिकारी सदर सतवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट, महामंत्री मनोज मिश्रा एडवोकेट, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, ट्रैफिक निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित यातायात व परिवहन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत दोपहर में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल, मुरादगंज तिराहा पर डॉ. आलोक यादव के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को कुल 100 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार यादव, ट्रैफिक निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित यातायात व परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस