2022 में सपा की सरकार बनाने में समाज के आधी आबादी की बड़ी भूमिका होगी - लाल बहादुर यादव



जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि सपा के  जिलाध्यक्ष  लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है, ऐसी दशा में संघर्ष ही रास्ता बचता है और महिलाओं को खुद उस रास्ते पर चलना होगा तभी जाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ सकती है। आज अपने आप को इतना मजबूत कीजिए कहीं भी किसी प्रकार की महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं समाजवादी महिला सभा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बनती है की वहां पहुंचकर उनके दुख दर्द को समझे और जरूरत पड़ी हर प्रकार से उनकी मदद करने के लिए तैयार रहे। देश में आधी आबादी महिलाओं की है और समाजवादी पार्टी हर प्रकार से आपका साथ देने के लिए तैयार है जहां जैसी भी जरूरत पड़ेगी समाजवादी पार्टी आपको उस प्रकार मदद देने का काम करेंगे लगातार महिलाओं के सम्मान में कार्य करती रही आज आप लोगों की जिम्मेदारियां हैं अधिक से अधिक  महिलाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करें, जिससे  2022 में समाजवादी सरकार बने और महिलाओं को उचित सम्मान मिले आज इस बैठक में आप लोग शंकल्प ले की आज से हम  घर घर गांव गांव जाकर महिलाओं को समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्य को बताकर और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जोड़ने का काम करेगें । बैठक में मुख्य रूप से पूनम मौर्या, पूनम दुबे, सीमा सिंह मालती देवी ,संजू यादव, अंजू यादव, रुखसाना हाशमी, किरण मिश्रा, कांति देवी, चंदन सरोज ,मालती यादव, सोनी यादव ,रूबी बिन्द आदि उपस्थित रही हैं। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी महिला सभी की जिलाध्यक्ष मालतीदेवी निषाद ने किया।   

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस