शहीद परिवार को सम्मानित कर खुद का सम्मान बढ़ता है- डीएम जौनपुर



जौनपुर। एनसीसी द्वारा सामाजिक सेवा कल्याण कार्य के तहत आयोजित कार्यक्रम में शहीद जिलाजीत की पत्नी श्रीमती पूनम देवी को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में एनसीसी द्वारा राष्ट्रीय स्मारकों पर साफ-सफाई, शहीदो को सम्मानित करने तथा सामाजिक सेवा का संकल्प लिया गया, जिसके क्रम में खरका तिराहा पर गांधी जी की प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहीद जिलाजीत की पत्नी श्रीमती पूनम देवी को सम्मानित करने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए सैनिको के परिवार को सम्मानित करने का अवसर मिला इसके लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अमर जवानों की शहादत के बदले ही हमारा देश सुरक्षित है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा आगे भी बढ़नी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर एससीसी के कर्नल आर एस मोनी, सूबेदार तरसेम कुमार तथा एससीसी के कैडेट उपस्थित रहे।
                                                  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस