अमृत महोत्सव के रूप में आजादी के 75वीं वर्षगाँठ की शुरुआत



जौनपुर।  सम्पूर्ण प्रदेश में आजादी की 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत हौज में 75 छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना करके किया गया। ग्राम पंचायत हौज में मुख्य मार्ग से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संगोष्ठी तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त तहसील तथा ब्लॉक स्तर पर स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्लेकार्ड लगाकर साइकिल रैली निकाली गयी। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, ए0डी0आई0ओ0एस0 रमेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी प्रवीण कुमार त्रिपाठी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रृद्धाजलि दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस