डीएम का निर्देश प्रतिदिन कम से कम सौ लोगों को वैक्सीन लगनी चाहिए


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरसण्ड के औचक 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर मनोज गौतम ने बताया कि आज 22 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन कम से कम 100 व्यक्तियों को टीका लगाने का निर्देश दिया। 
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में प्रगति लाएं, स्वास्थ्य कर्मियों को आस-पास के गांव में भेज कर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज अच्छे ढंग से किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई, जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, स्टाफ नर्स रितु यादव, एसटीएस संतोष गुप्ता अनुपस्थित पाए गए, जिन्हे स्पष्टीकरण देने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस