सीएम हुए शख्त,सड़क के किनारे बने धार्मिक स्थलों को लेकर जाने क्या दिया आदेश



सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थल के नाम पर सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं. गुरुवार को इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की बात कही गई है. सभी मंडालायुक्तों और जिलाधिकारियों को 14 मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं. 
इस मामले पर सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों से 14 मार्च तक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें ये बताना होगा कि इस आदेश के बाद कितने सार्वजनिक स्थलों को हटाने के निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं और कितनों पर कार्रवाई की गई है.
इससे पहले सीएम ने राशन में लगातार हो रहे घपले को रोकने के लिए सिंगल स्टेप डिलीवरी सिस्टम लागू करने का ऐलान किया. इसके तहत भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम से अनाज सीधे दुकानों तक लाया जाएगा और गाड़ियों के हर मूवमेंट पर सरकार की नजर होगी. यह फैसला कैबिनेट बाईसर्कुलेशन में लिया गया है. माना जा रहा है कि इससे कोटेदारों की कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस