युवाओ के लिए गुड न्यूजः यूपी पुलिस में बड़ी भर्ती,15 जून तक आनलाइन कर सकते है आवेदन


उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को फिर बढ़ा दिया है. योग्य उम्मीदवार अब 15 जून 2021 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. पिछले दिनों बोर्ड ने इस तारीख को 30 मई 2021 तक के लिए बढ़ाया था. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया है. अगर आपने अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही अप्लाई कर दें.

इतने पदों पर होगी भर्ती
पिछले दिनों बोर्ड की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. जिसके मुताबिक सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 और फायर ऑफिसर के 23 पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

जरूरी योग्यता
सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं फायर ऑफिसर के पद के लिए साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन
इन पदों के लिए बोर्ड की तरफ से लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा. नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को इन तीनों टेस्ट को पास करना होगा.

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.inपर जाना होगा. यहां आपको भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस