एक जून से 18 से 40 साल वालों को लगेगा टीका,इसे लेकर डीएम ने जानें क्या दिया आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के संबंध में बैठक की गई। बैठक जनपद में कोरोना के सम्बन्ध में बिन्दुवार समीक्षा की ।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार द्वारा बताया गया 10 सीवीसी साइट एवं चार वर्कप्लेस सीवीसी बनाए गए हैं। सभी जगहों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है । टीकाकरण से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि  18 से 44 वर्ष के ऊपर वालों के टीकाकरण के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने उन 12 केंद्रों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शहर को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए आने वालों के लिए बैठने, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जगह के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस