वृक्षारोपण समिति की बैठक डीएम ने जानें क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । डीएफओ जी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि इस सत्र में जनपद में 50लाख 60 हजार पौधे लगाए जाने के लक्ष्य रखे गए हैं।  48 पौधशालाओं में वर्षों में 75 लाख पौधे तैयार कर लिए गए हैं।  जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि शाम तक अपनी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया है कि अच्छे गुणवत्ता के  पौधे लगाए जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश , अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व राजकुमार द्विवेदी, एसडीओ सत्यप्रकाश, राजेन्द्र भारती सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस