दूल्हा स्टेज पर करता रहा जयमाल का इन्तजार दूल्हन प्रेमी संग हो गयी फरार,जानें क्या है पूरी कहानी




फिल्मों में अक्सर शादी के मंडप से दुल्हन को प्रेमी के साथ फरार होते दिखाया जाता है। अब उसका असर समाज में देखने सुनने को मिल रहा है। जी हां प्रदेश के जनपद चित्रकूट में यह फिल्मी कहानी हकीकत के पर्दे पर उतर गई। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय खलबली मच गई जब घोड़ी पर चढ़कर दूल्हा द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाल का इन्तजार कर रहा था उसी समय मौका देख दूल्हन अपने प्रेमी संग भाग गयी जब खोजबीन हुई तो प्रेमी के घर पर मिली। इस घटना के वर-वधू पक्ष में पहले जमकर तकरार हुई फिर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

बिना खाना खाए निकले बराती

मऊ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक किसान ने बड़ी बेटी की शादी सुरौंधा गांव के युवक से तय की थी। बीते शनिवार की शाम घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे और दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर दरवाजे पहुंचा। बैंड-बाजे की धुन में नाचते गाते पहुंचे बरातियों का स्वागत हुआ। एक तरफ द्वारचार हो रहा था दूसरी ओर बराती भोजन कर रहे थे। इस बीच अचानक दुल्हन के लापता होने की जानकारी होते ही जनातियों और बरातियों में खलबली मच गई। बराती धीरे-धीरे खिसकने लगे, कुछ बिना खाना खाए ही निकल गए।

जयमाल स्टेज पर बैठा इंतजार करता रहा दूल्हा

द्वारचार के बाद दूल्हे को जयमाल के स्टेज पर बिठा दिया गया। काफी देर तक जब दुल्हन स्टेज पर नहीं आई तो चखचख शुरू हो गई। वर पक्ष ने कन्या पक्ष से पूछताछ की तो कुछ देर रुकने को कहा गया। रात होने पर जब वर पक्ष को असलियत पता चली तो तकरार शुरू हो गई। दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी के साथ विवाह कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन उसके नाबालिग होने के कारण वर पक्ष ने सहमति नहीं दी। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेमी के घर पर मिली दुल्हन

पुलिस वर और कन्या पक्ष के लोगों को थाने ले आई। रविवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही और पुलिस दुल्हन की तलाश करने लगी। काफी तलाश के बाद गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ दुल्हन उसके घर पर मिल गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई तो उसने बताया कि वह मंडप में जाने से पहले प्रेमी के साथ घर से भाग आई थी।

परिवार ने शादी के लिए काफी मनाया लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा और बरात बैरंग लौट गई। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी का कथन है कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर गांव के बुद्दन उर्फ रामकेश पटेल और उसके भाई बड़का पटेल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक भाई के साथ दुल्हन का प्रेम प्रसंग चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस