विश्वविद्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए कर्मियों को कुलपति ने दिलाई शपथ



जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि वह अपने परिसर और कार्यालय भवन को तंबाकू मुक्त बनाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि तंबाकू का सेवन जानलेवा है, ये जानते हुए भी  बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू (बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि) का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में उन पर कई जानलेवा बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। उन्होंने कहा कि लोगों को तंबाकू के सेवन से रोकने और उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालय परिवार के लोगों से अपील की कि वह तंबाकू का प्रयोग न करें और करने वाले को‌ रोकने के लिए जागरूक करेंगें। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह, प्रोफ़ेसर देवराज, डॉ रजनीश भास्कर, डॉ आलोक सिंह, डॉ राकेश यादव, डॉ गिरधर मिश्र, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, दीपक सिंह, बबीता, श्री लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ के एस तोमर, प्रमोद सिंह कौशिक, श्री रमेश पाल इत्यादि शिक्षक एवं कर्मचारी  उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस