पंचायत में रिक्त पदो के चुनाव की अधिसूचना जारी 06 से नामांकन शुरू, 12 जून को मतदान


जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों को भरने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) मनीष कुमार वर्मा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जनपद जौनपुर में 5 पद प्रधान एवं 5 पद सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं 9703 पद सदस्य ग्राम पंचायतों के पद रिक्त हैं, जिसके लिए विकासखंड मुख्यालय पर सभी निर्वाचन अधिकारी 3 जून 2021 को सूचना जारी करेंगे, कल से ही नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 6 जून 2021 को पूर्वान्ह 8:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक तथा नामांकन पत्रों की समीक्षा 6 जून 2021 को अपराहन 5:00 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 7 जून 2021 को पूर्वान्ह 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक प्रतीक आवंटन 7 जून 2021 अपराहन 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान 12 जून 2021 पूर्वान्ह 7:00 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक, मतगणना 14 जून 2021 और  8:00 से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। कोविड-19 की गाइडलाइन के दृष्टिगत रखते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस