भीषण धमाके भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, सात की मौत और सात गम्भीर जख्मी



बड़ी खबर प्रदेश के जनपद गोंडा से सामने आयी है, जहां पर भीषण धमाका होने से दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। यहां पर अचानक एक मकान में तेज धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला मकान की इमारत भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ढहने से करीब 14 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। 
ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया और घायलों को नवाबगंज पीएचसी भेजा गया। जहां पर 7 लोगों ने अपना दम तोड़ दिया, जबकि 7 लोग बुरी तरह घायल हैं। वहीं, मामले में पुलिस को आशंका है कि मकान में ये तेज धमाका सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से हुआ है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 3 बच्चों, दो महिलाओं और 2 पुरुष के शामिल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस