यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा भी रद्द होना तय, सीएम योगी की बैठक में जल्द होगा फैसला




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आईसीएससी)  की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा भी रद्द होना तय माना जा रहा है। इसका एक प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि सीबीएसई परीक्षा को रद्द करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है और इसे छात्र हित में लिया गया फैसला बताया है।
प्रधानमंत्री की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द होने के पूरे आसार माने जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस बाबत बैठक करेंगे और इस बैठक में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा। सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया आभार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने के फैसले के बाद पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने इस परीक्षा को रद्द करने का उचित निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के छात्रों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ