बेखौफ बदमाशो ने अन्धाधुन्ध फायरिंग कर युवक को उतारा मौत के घाट



जौनपुर। जनपद के थाना केराकत क्षेत्र स्थित ग्राम अमहित निवासी बंटी सिंह नामक युवक की जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में मोटर साइकिल सवार बदमाशों
गोली मारकर मौत के घाट उतार दियाहै। इस गोली काण्ड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम हेतु भेज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार  बंटी सिंह केराकत अमहित से जनपद आजमगढ़ के मोहम्मदपुर गांव मित्रता में अकमल से मिलने गया था। वहीं खड़ा हो कर बात कर रहा था तभी मोटर सायकिल सवार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे गोली बंटी को लगी वह घटना स्थल पर काल के गाल में चला गया।ग्रामीण जनों के मुताबिक चुनावी रंजिश को लेकर बदमाश शाहजमा नैयर ने इस घटना को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के चलते केराकत अमहित से लेकर घटना स्थल तक मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।पुलिस बदमशो की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस