पुलिस को चुनौती: बेखौफ बदमाशों ने कर्मचारी एवं ठेकेदार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट



शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन रमई पट्टी मार्ग पर कलेक्ट्रेट के पास सरे बाजार मंगलवार की रात लगभग 09 बजे बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के वाहन चालक एवं ठेकेदार  50 वर्षीय मूलचंद पाल को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया । वारदात की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची । खून से लथपथ मूलचंद की मंडलीय अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल में परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।
घटना जनपद मिर्जापुर की है  कलेक्ट्रेट के पास ठेकेदार की गोली मारकर हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फ़ैल गई । भनक लगते ही मौके पर पहुंची घायल मूलचंद को मंडलीय अस्पताल ले गई । चिकित्सको ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है । हत्या के पीछे का कारण ठेकेदारी बताया जा रहा हैं । मृतक पड़री थाना क्षेत्र के पहिती ग्राम का निवासी बताया गया है। जो आवास विकास कालोनी में रहता था । वारदात के बाद फरार हुए बदमाशो की तलाश में पुलिस लगी है । वारदात स्थल से मात्र  करीब दो सौ मीटर पर पुलिस लाइन है तो लगभग सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है । दुःसाहसिक वारदात कानून व्यवस्था को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है । पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी है ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस