बीएचयू में शुरू होगा हिन्दू धर्म पर एक बिषय की पढ़ाई, 03 अक्टूबर को सकती है प्रवेश परीक्षा


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पहली बार हिंदू धर्म को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा. इस पाठ्यक्रम के तहत छात्र प्राचीन ज्ञान, परंपरा, कला, विज्ञान और कौशल सीखेंगे. विश्वविद्यालय 40 सीटों के साथ दो साल का हिंदू धर्म पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है. जिसके लिए 7 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. पाठ्यक्रम के लिए 3 अक्टूबर को एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.
विश्वविद्यालय का कहना है कि, “यह हमारे देश में हिंदू धर्म का पहला डिग्री कोर्स होगा. पहले, हिमाचल विश्वविद्यालय में केवल एक डिप्लोमा कोर्स चल रहा था. हम अन्य संस्कृतियों, परंपराओं जैसे ईसाई और इस्लाम धर्म को विश्वविद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, जबकि हिंदू धर्म नहीं था.”

BHU New Course: अन्य देशों के छात्र भी ले सकते हैं प्रवेश बता दें कि अन्य देशों के छात्र भी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश सकते हैं. पाठ्यक्रम का संचालन दर्शन विभाग द्वारा किया जाएगा. जो हिंदू धर्म की आत्मा, महत्वाकांक्षाओं और रूपरेखा की व्याख्या करेगा. साथ ही प्राचीन इतिहास और प्राचीन व्यापारिक गतिविधियों, वास्तुकला, हथियारों, महान भारतीय सम्राटों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों पर प्राचीन साक्ष्य पढाई भी की जाएगी. इसके अलावा संस्कृत विभाग मंत्रों के माध्यम से शास्त्रों, वेदों और प्राचीन अभिलेखों के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ