शिवपाल ने भरी हुंकार अखिलेश को बनायेंगे मुख्यमंत्री,जन सभा में किया एलान सपा सम्मान से बुलायेगी तो चला जाऊँगा


पीलीभीत पहुचें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए अपनी पार्टी के अधिकृत दावेदार की घोषणा. जनसभा सम्बोधन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पीएम व सीएम पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन देने की बात कहते हुए मंच से समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनता से की अपील।
वहीं दूसरी ओर शिवपाल के सम्बोधन के दौरान मंच के सामने खाली पड़ी रही कुर्सिया व पंडाल से सम्बोधन के दौरान कुर्सियां छोड़कर जनता जाती दिखी. दरअसल, पीलीभीत पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मंच से बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने मिलकर उद्योगपति के साथ मिलकर लूट लिया है।

हमारी सरकार में रिश्वत मांगने की किसी की हिम्मत नहीं थी- शिवपाल

मोदी जी मन की बात करते हैं आज तक उनकी मन की बात जनता की समझ मे नहीं आई, और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ. जो दरोगा की रिश्वत 500 रूपये थी, वो अब बढ़कर 50 हजार से एक लाख हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि, जब हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो अधिकारियों की हिम्मत नहीं थी कि हमारे कार्यकर्ता की बात न सुने. आज बीजेपी के सांसद की कोई नहीं सुन रहा।

बीजेपी के मंत्री सिफारिश कर भी दें तो तहसेलेदार से लेकर दरोगा तक जरुर ले लेगा. जब हमारा राज्य था तो एक ब्लाक अध्यक्ष से किसी अधिकारी की रिश्वत मांगने की हिम्मत नहीं थी. ये बीजेपी सरकार किसनों की बात करती है. पीलीभीत में चार फैक्ट्री है जिन पर गन्ना किसानों का 254 करोड़ का मूल्य बकाया है. इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी सम्मान से वापस बुलाएगी तो वापस चले जाएंगे- शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता एसपी है. अगर सम्मान के साथ समाजवादी पार्टी हमें बुलाएगी तो हम एसपी को समर्थन देंगे. वहीं, जहां प्रत्याशी प्रगतिशील के जीत रहे हैं वहीं हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी उतारेंगे. मुझे बीजेपी से कई बार ऑफर आए लेकिन मैं नहीं गया. मैं समाजवादी हूं. जब हमारे एमएलए जीतकर आएंगे तब पता चलेगा कि मुख्यमंत्री कौन है. आज उत्तर प्रदेश 25 वें स्थान पर है प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बीजेपी की वजह से हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस