प्रकृति के बिना मानव का अस्तित्व नहीं - मनीष कुमार वर्मा डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉक्टर अंकिता राज के द्वारा कलेक्ट्रेट, विकास भवन व अन्य विभागाध्यक्ष के अधिकारियों को ऑक्सीजन देने वाले पौधे एरिकापाम, सिफोरियापाम और सन्सबेरिया सहित अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधो का वितरण किया गया। उन्होंने अपेक्षा की अन्य अधिकारीगण भी अपने-अपने कार्यालय में अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को गमलों में सुसज्जित कराएं। जिलाधिकारी ने पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रकृति के बिना मानव का अस्तित्व नहीं है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ने यह सिद्ध कर दिया कि हमें अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अपने घर, कार्यालय में रोपित करना चाहिए, उनकी देख-रेख करनी चाहिए, जिससे न सिर्फ ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है अपितु हमारे आसपास का वातावरण सुंदर, मनोरम बनाए जाने के साथ प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस