जिला योजना समिति के चुनाव की तिथि घोषित निर्वाचन अधिकारी नामित जानें क्या है चुनाव का कार्यक्रम

 

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी/जिला योजना समिति मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्य/सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है। जिला पंचायत सदस्यों में से अनारक्षित 10, अनारक्षित महिला 05, अनुसूचित जाति 05, अनुसूचित जाति महिला 02, अन्य पिछड़ा वर्ग 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 03 है।  जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा उक्त निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी एतदद्वारा सार्वजनिक नोटिस देता हूं। नाम निर्देशन पत्र जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 27 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक दिए जा सकते हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में 27 अगस्त 2021 को अपराह्न 4.00 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है, तो वह 31 अगस्त 2021 को स्वयं उपस्थित होकर पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक वापस ले सकता है। यह निर्वाचन में मतदान आवश्यक हो तो मतदान 03 सितंबर 2021 पूर्वान्ह 8.00 बजे से अपराह्न 3.00 के मध्य होगा। मतगणना 03 सितंबर 2021 को अपराह्न 3.00 से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह मोबाइल नंबर 7348207800 एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव मोबाइल नंबर 7905187529 को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया जाता है। ये नामित अधिकारी जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के अंतर्गत नाम निर्देशन से लेकर मतदान एवं मतगणना कार्य अपनी देख-रेख में ससमय संपन्न कराएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस