मामूली बात को लेकर सिकरारा में तड़तड़ायी गोलियां, बाजार में दहशत, एक गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में जुटी



जौनपुर । जनपद के थाना सिकरारा स्थित बाजार में आज बृहस्पतिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सुबह करीब साढ़े छह बजे  बाइक सवार बदमाशों ने बाजार निवासी रविंद्र  गौड़ (25) पर तमंचे से फायर कर दिया। संयोग से फायर मिस हो गया। बदमाशों ने तीन बार गोली चलाई लेकिन रविंद्र  बचने में सफल रहा। शोर मचाने पर बाजार वासियों ने बदमाश को दौड़ा कर असलहा सहित पकड़ लिया।
वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एसओ सैयद हसेन मुंतजर बदमाश व रविंद्र  को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शेरू यादव इसी क्षेत्र के सतलपुर गांव का निवासी है। जल्द ही उसका दूसरा साथी भी पकड़ा जाएगा। गोलीबारी की घटना से बाजार में सनसनी मच गई। स्थानीय निवासी दहशत में हैं। घटना का कारण साफ नहीं है।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी से बात करने पर पता चला कि मामूली बात पंखा रखने अथवा न रखने को लेकर दबंगई दिखाते हुए आरोपी शेरू यादव एवं उसके साथी ने रविन्द्र के उपर तमंचे से फायर करना चाहा लेकिन तमंचा मिस कर गया और एक बाजार वासियों के चलते पकड़ा गया जब कि दूसरा भागने में सफल रहा उसकी भी शिनाख्त हो चुकी है जल्द पुलिस की हिरासत में होगा। हलांकि पुलिस गोली चलने की बात से इनकार करते हुए कहती है गोली मिस कर गयी जबकि बाजार वासी तीन राउन्ड गोली चलने की बात बता रहे है । पुलिस घटना को लेकर अब विधिक कार्यवाई कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस