एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, काउंसलिंग 21 से,जानें कैसे होगी काउंसलिंग


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के ‌लिए सत्र 2021-23 में एमएड प्रवेश हेतु 8 अक्टूबर 2021 को कराई गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस प्रवेश के लिए रैंक 1 से 443 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20.11 .2021 शनिवार को और 444 से अंत तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 21.11. 2022 को होगी। यह काउंसलिंग फार्मेसी भवन में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगी। काउंसलिंग हेतु काउंसलिंग पत्र 13 नवंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस