खेल व्यक्ति शारीरिक मानसिक विकास में होता है सहायक - गिरीश चन्द्र यादव



जौनपुर । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद जौनपुर के इंदिरा गाँधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास होता है। इसके साथ साथ आपसी सौंदर्य भी बढ़ता है। 
इस अवसर पर राज्यमन्त्री ने उपस्थित युवा खिलाड़ियों से मिलकर जीत की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी परिश्रम करें और हमारी शुभ कामना है कि आगे चलकर राष्ट्र के लिए खेले और देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र देकर  पुरस्कृत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ