शिवपाल यादव की चेतावनी सपा ने गठबंधन नहीं किया तो भाजपा को हटाने के लिए जानें किस दल से होगा गठबंधन



प्रदेश के अन्दर सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर चल रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलिया में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा से विलय के सवाल पर कहा कि मैंने तो अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है कि समान विचारधारा वाली पार्टियां और सेकुलर पार्टियां एक हों जिसमें सपा को हमने प्राथमिकता दी है। और सपा को इसलिए प्राथमिकता दी है चूंकि मैंने नेताजी के साथ 45 साल काम करके सपा को बुलंदियों तक पहुँचाया है। सरकारें बनाकर यूपी का विकास भी किया है। मैंने अपनी बात को कहा है और इसलिए कहा है कि सत्ता का परिवर्तन हो। मैंने कहा है कि सब लोग एलायंस कर लें। मैंने यहाँ तक कहा है कि विलय भी कर लो। लेकिन शर्त यही है कि हमारे जितने भी जीतने वाले प्रत्याशी है उनका सम्मान हो जाय। टिकट मिल जाय। बस इतनी सी बात है। गठबंधन होगा हमें आश्वासन भी मिल चुका है। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो हम छोटी बड़ी और एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करके बीजेपी को हटाएंगे। 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी द्वारा सलमान खुर्शीद , राशिद अल्वी  और जिन्ना को लेकर हिंदुत्व को चुनावी मुद्दा बनाने के सवाल पर कहा कि बीजेपी हमेशा जाति और धर्म को लेकर चली है और हम लोग समाजवादी विचारधारा के है और हमारा देश और प्रदेश सेकुलर है। हमें सभी धर्मों को मानना चाहिए यह हमारे संविधान में है। तो हम तो सबको लेकर चलने वाले है। समाजवादी विचारधारा के है। लोहिया और जनेश्वर मिश्रा, और मोहन सिंह से लेकर जितने भी समाजवादी चिंतक है उनके आदर्शों पर भी चलने वाले लोग है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस