मतदाता पुनरीक्षण अभियान का औचक निरीक्षण कर डीएम ने दिया यह आदेश


जौनपुर।  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए चलाये जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास खण्ड रामनगर के गुतवन केंद्र बने बूथ 267,268,29 का निरीक्षण कर पुनरीक्षण की व्यवस्थाएं देखा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ा जाए,जेंडर रेसियो पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीएलओ घर घर जाकर  सर्वे करे 18 से ऊपर के लोगो का नाम जोड़े ।  नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं  अर्चना ओझा, बीएलओ प्रमिला मिश्रा ,सुशीला पाल , मीरा सिंह, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस