डीएम ने सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, धान तौल के लिए मशीन न होने पर लगायी फटकार


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखंड मड़ियाहूं के कल्याणपुर साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहां के इंचार्ज ने अवगत कराया कि तौल  और किसानों के सत्यापन के लिए मशीनें उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल तौल सत्यापन के लिए मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी धान क्रय केंद्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं कि नहीं, इसको सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारी को है वह स्वयं के स्तर से एक नोडल अधिकारी नामित कर प्रत्येक दिन तौल की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा,लेखपाल उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस