जौनपुर: जमीन विवाद में अमादा फौजदारी, केराकत पुलिस ने 9 आरोपियों को किया चालान


जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान किया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सरौनी पूरबपट्टी में जमीन विवाद को लेकर पक्षकार अमादा फौजदारी हो गए थे। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर 9 अभियुक्तों को हिरासत में लिया और उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते:

  1. अलियार पुत्र मुन्नीलाल
  2. बृजेश बेनवंशी पुत्र प्रमोद
  3. छोटू पुत्र प्रमोद
  4. सुरेश पुत्र हीरालाल
  5. प्रमोद पुत्र कतवारू
  6. लौटू पुत्र जवाहिर
  7. चन्द्रकला पत्नी सुरेश
  8. संदीप पुत्र बचऊ
  9. संजय पुत्र जवाहिर
    (सभी निवासी – सरौनी पूरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर)

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय
  • उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी
  • हे.का. अमित सिंह
  • हे.का. अजय यादव
  • का. मिथलेश राजभर
  • मा.का. कुसुम
    (थाना केराकत, जनपद जौनपुर)

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस